Aaj ka Ank Jyotish 04 Desember 2025:
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ती के मूलांक के आधार पर उस व्यक्ति के भविष्य और व्यक्तिमत्व के बारे में जानकर विस्तार से बताया जाता है। इन सभी अंकों का अपना अपना स्वामी ग्रह होता है। अगर आपको अपना मूलांक जानना है तो आप अपनी जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं। इसमें मूलांक 1 से लेकर 9 तक मूलांक होते हैं। जैसे, उदाहरण के लिए अगर आपकी जन्म तारीख 25 अप्रैल है, तो आपके जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आएगा। तो आपका मूलांक 7 माना जाएगा। इन मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में व्यक्ती के भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में उसके जीवन में होने वाले शुभ लाभ, व्यापार, करियर, स्वास्थ्य आदि के बारे में बताया जाता हैं। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक कैसा रहेगा आज का दिन और शुभ अंक
मूलांक 1: अटका हुआ धन मिलेगा
आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए किस्मत के सारे रास्ते खुल जाएंगे। चारों तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज अटका हुआ धन और रुके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। खानपान पर ध्यान रखें।
शुभ अंक: 69
मूलांक 2: नौकरी में पदोन्नति होगी
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि और मधुर वाणी से बिगड़े हुए कामों में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों की आज पदोन्नति हो सकती है। आज के दिन कही निवेश करने से बचे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ अंक: 65
मूलांक 3: वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी
आज का दिन मूलांक 3 वालों को सुख समृद्धि से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। करियर और व्यवसाय में सफ़लता मिलेगी। घर -परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान कि ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 59
मूलांक 4: धनलाभ का योग बनेगा
आज मूलांक 4 वालों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक धनलाभ का योग बनेगा। नौकरी कर रहे लोगों की आज वेतन वृद्धि हो सकती है। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन होने से आज आप को भागदौड़ करनी पड़ेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामलों में आज आप शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 05
मूलांक 5: नए व्यक्ति से लाभ संभव
आज का दिन मूलांक 5 वालों को सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी नए व्यक्ति से आज लाभ मिलेगा। आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। निवेश बहुत सोच -समझकर करें। जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। धैर्य और शांति से काम ले। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 06
मूलांक 6: मानसिक तनाव बढ़ेगा
आज का दिन मूलांक 6 वालों को तनावग्रस्त रहेगा। कार्यस्थल पर आज कामों का प्रेशर बढ़ने से मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परिवार में छोटी -छोटी बातों पर वाद -विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक: 57
मूलांक 7: भाग्य का साथ मिलेगा
आज का दिन मूलांक 7 वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्यों में आज सफलता मिलेगी। व्यापार में तरक्की होगी। परिवार के साथ कही बाहर खाना खाने जा सकते हैं। कही पर फंसा हुआ धन आज आपको मिल सकता हैं। कमाई में बढ़ोत्तरी होगी। जीवन साथी के साथ बातचीत करने से मन हल्का होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। दिन अच्छा रहेगा
शुभ अंक: 62
मूलांक 8: परिवार में सुख -शांति बनी रहेगी
आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। आज के दिन आपको किसी से पैसा उधार देने से और उधार देने से बचना होगा। तान -तनाव से बचे। व्यापार करने वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख -शांति बनी रहेगी। जीवन साथी के साथ आज बहस करने से बचे नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
इसे भी देखें : https://karmyogimatka.com/aaj-ka-ank-jyotish-03-november-2025-mulank-1-to-9-ank-jyotish-predictions/
शुभ अंक: 07
मूलांक 9: जल्दबाजी से बचना होगा
आज मूलांक 9 वालों को अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक कुछ जिम्मेदारियां सर पर आने से मानसिक तनाव से घिरे रहेंगे। हालांकि आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कही निवेश करने से आज आपको बचना होगा। जल्दबाजी में किसी भी फसलों को लेने से बचें। माता -पिता कि सेहत पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 68
Disclaimer: यहां पर दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, ग्रह – नक्षत्रों, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों, आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए कर्मयोगी मटका जिम्मेदार नहीं है। कृपया संबंधित क्षेत्र में किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर ले।







1 thought on “Aaj ka Ank Jyotish 04 Desember 2025: मूलांक 4 को धन लाभ होगा, मूलांक 7 की कमाई में बढ़ोत्तरी होगी, जानें आज का अंक ज्योतिष”